Chhattisgarh
मुख्यमंत्री ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, कहा– डर स्वाभाविक, लेकिन रखें विश्वास

विष्णु देव साय ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए आत्मविश्वास और हौसले के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है। उन्होंने अपने आत्मीय संदेश में कहा कि परीक्षाओं का समय जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जिसमें उत्साह के साथ थोड़ा तनाव भी स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा का समय आ गया है और वह जानते हैं कि इन दिनों बच्चों के मन में उत्साह के साथ हल्का तनाव भी रहता है, लेकिन सबसे पहले यह समझ लें कि वे अकेले नहीं हैं, पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि मन में डर या घबराहट है तो यह इस बात का संकेत है कि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और भविष्य को गंभीरता से लेते हैं, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें और पूरे मनोयोग से परीक्षा दें।







