ChhattisgarhCrimeRegion

20 किलो गांजे के साथ प्रयागराज जा रहा तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Share

रायपुर। रायपुर पासिंग स्विफ्ट कार से 20 किलो गांजा लेकर प्रयागराज जा रहे तस्कर को न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने मुखबिर से मिली पर थाने से एक किमी से कम दूरी पर लालपुर ओवरब्रिज के नीचे, केनाल रोड स्थित कुष्ठरोग अस्पताल के पास पुलिस को देख कार में सवार दो व्यक्ति उतरकर फरार हो गए, जबकि ड्राइविंग सीट पर बैठे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशु केशरवानी, निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग पैकेटों में कुल 20 किलो से अधिक गांजा रखा था। हिमांशु ने यह भी बताया कि फरार दो साथियों के साथ मिलकर गांजा को कालाहांडी (उड़ीसा) से लाकर रायपुर एवं उत्तर प्रदेश में विक्रय करना बताया गया है।
हिमांशु केशरवानी को गिरफ्तार कर 20.300 किलो गांजा, कीमत लगभग 2,05,000 रूपये, स्विफ्ट कार सी जी 04 एम टी 1518, कीमत 5,00,000 रूपए वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन कीमत 50,000 रूपये कुल कीमत 7,55,000 जप्त कर धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट दर्ज किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button