Chhattisgarh
सोशल मीडिया पर वायरल कवर्धा में छात्रों की खतरनाक कार स्टंट

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के चरोदा मार्ग पर छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ छात्र-छात्राएं चलती गाड़ियों के गेट और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी खुद की जान और सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। घटना 5 फरवरी की बताई जा रही है और इसका संबंध होली किंगडम स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी से है। छात्रों ने पार्टी में शामिल होने के लिए रायपुर से किराए पर लग्जरी गाड़ियां लाईं, जिनमें थार, महिंद्रा स्कॉर्पियो और सेल्टोस जैसी कारें शामिल थीं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और छात्रों तथा उनके अभिभावकों को थाना बुलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।







