Madhya Pradesh

कच्चे मकान में लगी आग, वृद्ध महिला जिंदा जल गई

Share

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। गुन्नौर थाना अंतर्गत पडेरी गांव में अज्ञात कारणों से कच्चे मकान में आग लग गई, जिससे मकान पूरी तरह धू-धूकर जल गया। इस हादसे में मकान के भीतर सो रही वृद्ध महिला जिंदा जल गई। महिला को बचाने के प्रयास में उसका पति भी झुलस गया और उसे गुन्नौर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आग कैसे लगी, इस बारे में जांच में जुटी हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button