Madhya Pradesh
3 साल का बालक शतरंज में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रेटेड खिलाड़ी

मध्यप्रदेश के सागर जिले के मात्र 3 साल 7 महीने और 20 दिन के बालक सरवाग्य सिंह कुशवाहा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने FIDE (विश्व शतरंज महासंघ) से 1572 की अंतरराष्ट्रीय रेटिंग हासिल कर दुनिया के सबसे कम उम्र के रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। सरवाग्य ने केवल 2 साल 8 महीने की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया था। उनके नियमित अभ्यास, कोच नितिन चौरसिया और राष्ट्रीय प्रशिक्षक आकाश पायसी के मार्गदर्शन, साथ ही परिवार के सहयोग और घर में शतरंज का माहौल ने उन्हें यह मुकाम दिलाया। अब सरवाग्य की नजरें बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स पर हैं, जहां वह भारत का नाम ऊंचा करना चाहते हैं। सागर और पूरे मध्यप्रदेश के लिए यह गर्व का क्षण है, और नन्हे चेस मास्टर की अगली चाल पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।







