Chhattisgarh
रायगढ़ RPF गोलीकांड साथी आरक्षक की हत्या

रायगढ़ रेलवे मंडल में RPF आरक्षक कुमार सिंह लादेर ने अपने साथी आरक्षक पी.के. मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच संविधान को लेकर बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने बाहर से 4 राउंड फायरिंग की। CCTV फुटेज में आरोपी हर राउंड के बाद गोल घूमते नजर आया। घटना के समय कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।
आरोपी की मानसिक स्थिति पर सवाल उठते रहे हैं। इससे पहले वह बिलासपुर में एक RPF इंस्पेक्टर पर तलवार से हमला कर चुका था, जिसके कारण उसे बर्खास्त किया गया था। बाद में अपील कर वह वापस ड्यूटी पर लौट आया। हत्या के बाद भी आरोपी ने थाने में सामान्य व्यवहार किया। पुलिस ने आरोपी का कबूलनामा दर्ज कर लिया है।







