National

फूड प्वाइजनिंग के बाद बवाल, भूख हड़ताल पर जवान

Share

सुपौल जिले के भीमनगर में स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 265 पीटीसी प्रशिक्षु जवान रविवार को फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़ गए थे। हालांकि इनमें से छह जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 20 जवान वीरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं। इधर, जवानों के बड़ी तादाद में बीमार होने का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी 935 जवानों ने भूख हड़ताल कर दिया है। जवान कैंप के कमांडेंट पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

रविवार को जवान ने सुबह करीब 8:30 बजे पूरी, जलेबी और काबुली चना की सब्जी खाने में लिया था। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच अचानक कुछ जवान बीमार पड़ने लगे। लेकिन उन्हें बाहर जाने नहीं दिया गया। जवानों को कैंप से ही कुछ दवा दी गई।

जब जब जवान देर शाम करीब साढ़े आठ बजे जवानों की तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो आनन फानन में 50 से 60 जवानों को वीरपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद थोड़ी-बहुत समस्या महसूस करने वाले जवान भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने लगे। देखते ही देखते रात 10:30 बजे तक जवानों की यह तादाद बढ़ कर 265 हो गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button