ChhattisgarhRegion

छत्तीसगढ़ में 42 आईएएस और 1 आईएफएस अधिकारियों का तबादला

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने एक साथ 42 आईएएस और 1 आईएफएस अधिकारियों की पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभारों में बड़े बदलाव किए गए। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश में एसीएस रिचा शर्मा को पंचायत, और मनोज पिंगुआ को वन विभाग का प्रभार दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के साथ-साथ चेयरमैन पॉवर कंपनी का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे। निहारिका बारिक को गृह विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक राज्य शासन एतद् द्वारा श्रीमती ऋचा शर्मा, भा.प्र.से. (1994), अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए महानिदेशक, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान तथा विकास आयुक्त का अति. प्रभार सौंपता है।
2/श्री मनोज कुमार पिंगुआ, भा.प्र.से. (1994), अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ करता है।
3/ श्री सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997), प्रमुख सचिव, माननीय मुख्यमंत्री तथा अति. प्रभार अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (ष्टस्क्कञ्जष्टरु), प्रमुख आवासीय आयुक्त, छ.ग. भवन, नई दिल्ली को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग तथा अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर कंपनीज का अति. प्रभार सौंपता है।
4/श्रीमती निहारिका बारिक, भा.प्र.से. (1997), प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अति. प्रभार विकास आयुक्त, महानिदेशक, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रमुख सचिव, गृह एवं जेल विभाग के पद पर पदस्थ करता है।
5/श्रीमती शहला निगार, भा.प्र.से. (2001), कृषि उत्पादन आयुक्त तथा अति. प्रभार प्रमुख सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग, गन्ना आयुक्त को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग का अति. प्रभार सौंपता है।
6/डॉ. रोहित यादव, भा.प्र.से. (2002), सचिव, जनसंपर्क विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, ऊर्जा विभाग, सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, वित्त विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, जनसंपर्क विभाग तथा अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति का अति. प्रभार सौंपता है।
7/डॉ. कमलप्रीत सिंह, भा.प्र.से. (2002), सचिव, लोक निर्माण विभाग तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करता है।
8/ श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल, भा.प्र.से. (2003), सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त का अति प्रभार सौंपता है।
9/सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, भा.प्र.से. (2003), सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग, पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, आयुक्त, भू-अभिलेख को केवल सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग, पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, आयुक्त, भू-अभिलेख के अति प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग का अति. प्रभार सौंपता है।
10/ श्री अविनाश चंपावत, भा.प्र.से. (2003), सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग, सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग को केवल सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अति. प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव, उच्च शिक्षा विभाग का अति. प्रभार सौंपता है।
11/ श्री मुकेश कुमार बंसल, भा.प्र.से. (2005), सचिव, वित्त विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, वाणिज्यिक कर (आब. एवं पंजी. को छोडकर) विभाग, सचिव, माननीय मुख्यमंत्री, सचिव, विमानन विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, लोक निर्माण विभाग, सचिव, विमानन विभाग एवं सचिव, माननीय मुख्यमंत्री, प्रबंध संचालक, छ.ग. रोड इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन (ष्टत्रक्रढ्ढष्ठष्ट) का अति. प्रभार सौंपता है।
12/ सुश्री आर. शंगीता, भा.प्र.से. (2005), सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग तथा अति. प्रभार आबकारी आयुक्त को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ करता है।
13/ श्री अंकित आनंद, भा.प्र.से. (2006) सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण को केवल सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के अति. प्रभार से मुक्त करता है।
14/ श्री भुवनेश यादव, भा.प्र.से. (2006), सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अति. प्रभार आयुक्त, नि:शक्तजन, सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग का अति. प्रभार सौंपता है।
15/ श्री एस. भारतीदासन, भा.प्र.से. (2006), सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, उच्च शिक्षा विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, संस्कृति विभाग एवं सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अति. प्रभार सौंपता है।
16/ सुश्री शम्मी आबिदी, भा.प्र.से. (2007), सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त तथा आयुक्त, भू-अभिलेख का अति. प्रभार सौंपता है।
17/ श्री बसवराजू एस., भा.प्र.से. (2007), सचिव, माननीय मुख्यमंत्री तथा अति. प्रभार सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के पद पर पदस्थ करता है।
18/ मो0 कैसर अब्दुलहक, भा.प्र.से. (2007), सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अति. प्रभार सौंपता है।
मो0 कैसर अब्दुलहक, मा.प्र.से.. द्वारा मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भा.प्र.से. (2011), प्रबंध संचालक, मार्कफेड तथा अति. प्रभार मिशन संचालक, जल जीवन मिशन केवल मिशन संचालक, जल जीवन मिशन के अति. प्रभार से मुक्त होंगे।
19/श्री राजेश सिंह राणा, भा.प्र.से. (2008), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, ग्रामोद्योग विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, ग्रामोद्योग एवं प्रबंध संचालक, छ.ग. हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित का अति. प्रभार सौंपता है।
20/ श्री महादेव कावरे, भा.प्र.से. (2008), आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद पर पदस्थ करता है।
श्री महादेव कावरे, भा.प्र.से.. द्वारा आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, भा.प्र.से. (2006), सचिव, सहकारिता विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, माननीय राज्यपाल एवं आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां केवल आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के अति. प्रभार से मुक्त होंगे।
21/ श्री श्याम लाल धावड़े, भा.प्र.से. (2008), सचिव, ग्रामोद्योग विभाग तथा अति प्रभार संचालक, ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक, छ.ग. हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।
22/ श्री सारांश मित्तर, भा.प्र.से. (2010), आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, ऊर्जा विभाग का अति. प्रभार सौंपता है।
श्री सारांश मित्तर, भा.प्र.से. द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
23/ श्री पदुम सिंह एल्मा, मा.प्र.से. (2010), प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमि. तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, आबकारी के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमि. एवं प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन का अति. प्रभार सौंपता है।
24/श्री संजीव कुमार झा. भा.प्र.से. (2011), आयुक्त-सह-संचालक, स्वास्थ्य सेवायें को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अति. प्रभार सौंपता है।
25/ श्री रणबीर शर्मा, भा.प्र.से. (2012), प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, समाज कल्याण के पद पर पदस्थ करता है।
26/ सुश्री पुष्पा साहू, भा.प्र.से. (2012), संचालक, स्थानीय निधि संपरीक्षा तथा अति. प्रभार सचिव, छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल, संचालक, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-कोरिया के पद पर पदस्थ करता है।
27/श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, भा.प्र.से. (2013), कलेक्टर, जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, आयुष एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं का अति. प्रभार सौंपता है।
28/ डॉ. संतोष कुमार देवांगन, भा.प्र.से. (2013), आयुक्त, उच्च शिक्षा तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के पद पर पदस्थ करता है।
29/ श्री एस. जयवर्धन, मा.प्र.से. (2014), कलेक्टर, जिला सूरजपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, कोष एवं लेखा के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, पेंशन का अति. प्रभार सौंपता है।
30/ श्री प्रभात मलिक, भा.प्र.से. (2015), संयुक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा अति. प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स). रायपुर, संचालक, उद्योग, नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गतिशक्ति परियोजना को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, उद्योग एवं संचालक, विमानन का अति प्रभार सौंपता है।
31/ श्री डी. राहुल वेंकट, भा.प्र.से. (2015), कलेक्टर, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, छ.ग. लोक सेवा आयोग का अति. प्रभार सौंपता है।
32/ श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, मा.प्र.से. (2016), कलेक्टर, जिला-कोरिया को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज के पद पर पदस्थ करता है।
33/ श्रीमती रोक्तिमा यादव, भा.प्र.से. (2016), संचालक, समाज कल्याण तथा अति. प्रभार संचालक, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अति. प्रभार सौंपता है।
श्रीमती रोक्तिमा यादव, भा.प्र.से. द्वारा आयुक्त, उच्च शिक्षा का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् आयुक्त, उच्च शिक्षा के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
34/ श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी, भा.प्र.से. (2016), कलेक्टर, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पद पर पदस्थ करता है।
श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी, भा.प्र.से. द्वारा प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
35/ सुश्री संतन देवी जांगडे, भा.प्र.से. (2016), संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अति. प्रभार संचालक, आयुष को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर के पद पर पदस्थ करता है।
36/ डॉ. संजय कन्नौजे, भा.प्र.से. (2016), कलेक्टर, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, संस्कृति के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व का अति. प्रभार सौंपता है।
डॉ. संजय कन्नौजे, मा.प्र.से.. द्वारा संचालक, संस्कृति का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री विवेक आचार्य, भा.व.से. (2006) केवल संचालक, संस्कृति के प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेंगे।
डॉ. संजय कन्नौजे, भा.प्र.से. द्वारा संचालक, संस्कृति का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् संचालक, संस्कृति के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
37/ श्रीमती प?द्मिनी भोई साहू, भा.प्र.से. (2016), संचालक, कोष एवं लेखा तथा अति. प्रभार संचालक, पेंशन एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ करता है।
38/ श्री संबित मिश्रा, भा.प्र.से. (2018), कलेक्टर, जिला-बीजापुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, स्मार्ट सिटी, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
39/ सुश्री रेना जमील, भा.प्र.से. (2019), उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, लोक सेवा आयोग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-सूरजपुर के पद पर पदस्थ करता है।
40/ श्री विश्वदीप, भा.प्र.से. (2019), आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, स्मार्ट सिटी, रायपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-बीजापुर के पद पर पदस्थ करता है।
41/श्रीमती रीता यादव, भा.प्र.से. (2019), प्रबंध संवालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल के पद पर पदस्थ करता है।
श्रीमती रीता यादव, भा.प्र.से. द्वारा सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
42/ श्री ऋषभ कुमार पाराशर, भा.प्र.से. (2020), उप सचिव, वित्त विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, बजट एवं संचालक, स्थानीय निधि संपरीक्षा का अति. प्रभार सौंपता है।
श्री ऋषभ कुमार पाराशर, भा.प्र.से. द्वारा संचालक, बजट का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री चंदन कुमार, भा.प्र.से. (2011), विशेष सचिव, वित्त विभाग तथा अति. प्रभार संचालक, बजट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण केवल संचालक, बजट के अति. प्रभार से मुक्त होंगे।
43/ श्री मयंक अग्रवाल, भा.व.से. (2016), चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स तथा अति. प्रभार संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिप्स के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग एवं संयुक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का अति. प्रभार सौपता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button