ChhattisgarhRegion

मंगल भवन निर्माण के लिए 50 लाख मंजूर

Share

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-59, मोरेश्वर राव गर्द्रे वार्ड में पचपेड़ी नाका के पास मंगल भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button