Chhattisgarh

चंदखुरी कौशल्या माता मंदिर में 51 फीट ऊंची श्रीराम की नई प्रतिमा पहुंची

Share

चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर परिसर में स्थापना के लिए ग्वालियर से भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची वनवासी प्रतिमा रायपुर पहुंच गई है। इस प्रतिमा का निर्माण रीजनल आर्ट एंड क्राफ्ट डिजाइन सेंटर के प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने किया है। नई प्रतिमा की स्थापना 2021 में स्थापित 51 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा के स्थान पर की जाएगी। पूर्व में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने राम वन पथ गमन और कौशल्या धाम के जीर्णोद्धार को ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में प्रचारित किया था, हालांकि उस समय भाजपा ने प्रतिमा के स्वरूप पर आपत्ति जताई थी। पिछले साल भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई प्रतिमा की स्थापना में हो रही देरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर जनता में निराशा बढ़ने की बात कही थी। वर्तमान पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि प्रतिमा इस माह पूरी विधि-विधान के साथ स्थापित कर

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button