Madhya Pradesh

गांधी नगर थाना क्षेत्र ब्रांडेड टीवी चोरी, पुलिस आरोपियों की तलाश में

Share

भोपाल के आईटी पार्क बढ़वाई स्थित एक टीवी फैक्ट्री में चोरी की बड़ी वारदात हुई है, जिसमें पांच महिलाओं ने योजना बनाकर फैक्ट्री में घुसकर ब्रांडेड टीवी चोरी कर ली। यह घटना गांधी नगर थाना इलाके में हुई और चोरी का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में देखा गया कि एक महिला को ऊपर उठाकर फैक्ट्री के अंदर प्रवेश कराया गया, जिसके बाद 55 इंच, 50 इंच और 32 इंच के तीन टीवी बोरी में भरकर ले जाए गए। फैक्ट्री संचालक ने मामले की शिकायत गांधी नगर थाने में दर्ज कराई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है, जबकि आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button