ChhattisgarhCrime

सुधार मरम्मत के नाम पर दो अधिकारियों ने विभाग को ही लगाया चूना, निलंबित

Share

महासमुंद। मरम्मत और रंगाई-पुताई के नाम पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विभाग को ही 14.28 लाख रुपए का चूना लगाया है। पैसे खर्च करने के बाद भी काम न होने पर हुई शिकायत। शिकायत पर मुख्य अभियंता, लोनिवि परिक्षेत्र रायपुर ने उच्च स्तरीय जाँच समिति का गठन किया था। समिति की जांच में खुलासा हुआ कि माप दर्ज किया गया, लेकिन काम नहीं किया गया था। जाँच में गड़बड़ी पाय जाने पर दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
लोनिवि उपसंभाग सरायपाली की तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी शिखा पटेल ने 1.51 लाख रुपए, तत्कालीन प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी अरविंद किशोर देवांगन ने 12.77 लाख रुपए का माप दर्ज किया था। इस तरह से इन दोनों अधिकारियों ने कुल 14.28 लाख रुपए का माप दर्ज किया था।
इन पैसों से शासकीय हाई स्कूल भवन सरायपाली, शासकीय हाई स्कूल भवन मंदिर का प्लास्टर मरम्मत एवं पुट्टी कार्य, ब्लॉक कालोनी के एच टाईप क्वार्टर की पुताई, एसडीओ एग्रीकल्चर क्वार्टर भवन, तहसील कार्यालय सरायपाली और शासकीय कन्या हाई स्कूल सरायपाली का सुधार मरम्मत आदि काम किया जाना था। इसके चलते छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत शिखा पटेल और अरविंद किशोर देवांगन को निलंबित कर दिया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button