ChhattisgarhCrime
तेज रफ़्तार कार घर में घुसी, 2 महिलाओं समेत 4 गंभीर

सरगुजा। सरगुजा जिले में आज दोपहर तेज रफ्तार कार घर में घुस गई। इसमें दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद है। घटना दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी की है।
रविवार दोपहर 3 बजे महिलाएं और बच्चे घर के बरामदे में मौजूद थे। इसी दौरान मैनपाट से अंबिकापुर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर के आंगन में घुस गई। हादसे में दो महिला और दो बच्चे घायल हो गए। एक महिला के सिर फट गया, तो दूसरी महिला का पैर कट गया है। घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
