23-02-2021

रायपुर। राज्य शासन ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के चार प्रकरणों में कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। इनमें जांजगीर-चांपा जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम लटिया के शशिभूषण मरकाम की पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। उनकी पत्नी पार्वती मरकाम को 4 लाख की मदद दी जाएगी। इसी तरह तहसील बलौदा के ग्राम डोंगरी के विनोद केंवट की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी मां फुदाना बाई को, तहसील जैजैपुर के ग्राम भातमाहुल निवासी श्यामबाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति राजेन्द्र रात्रे और ग्राम गुजियाबोड़ के अजीत कुमार साहू की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी रामेश्वरी को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति कलेक्टर यशवंत कुमार ने दी है।