23-02-2021

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार प्रदेश की नारीशक्ति को संबोधित करेंगे। इस संबंध में प्रदेश की महिलाएं आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 24, 25 व 26 फरवरी को अपरांह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकती हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी का प्रसारण 14 मार्च को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10:30 से 11 बजे तक होगा।