15-01-2021

रायपुर। किसानों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को हल्ला बोला है। केंद्रीय कृषि सुधार कानून के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता किसानों के साथ राजभवन कूच किए हैं। राजीव भवन से राजभवन तक पैदल मार्च और ट्रैक्टर रैली निकली है। राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम खुद ट्रैक्टर चलाकर राजभवन की ओर कूच किए। इससे पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता राजीव भवन में एकत्रित हुए। सभा के बाद रैली के रूप में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में राजभवन कूच किए।