14-01-2021

रायपुर/मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए काफी मेहनत कर रही है। वे फिल्म में गंगूबाई के रोल में नजर आने वाली हैं। सत्य घटनाओं से प्रेरित संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। फिल्म की शूटिंग भी देर रत तक हो रही है, ऐसे में उत्साह और ज्यादा है। बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली 1960 का वो दौर दिखाना चाहते हैं, जब गंगूबाई ने बड़े आंदोलन की शुरुआत की थी। जब उन्होंने सैक्स वर्कस को उनका खोया सम्मान दिलवाने की ठानी थी। अब उसी सीन के लिए आलिया को बड़ी रैली संबोधित करनी है। उन्हें नेताओं की तरफ बुलंद आवाज में सभी को एकजुट करना है। ये सीन जितना एक्साइटिंग लग रहा है, इसे शूट करना उतना ही मुश्किल साबित हो सकता है।