14-01-2021

रायपुर। तमिलनाडु में पोंगल का विशेष महत्व है। इस दिन से तमिल कैलेण्डर के महीने की पहली तारीख आरम्भ होती है। यह त्योहार चार दिन तक मनाया जाता है। चार दिन मनाए जाने वाले पोंगल को हर दिन अलग-अलग नाम से जाना जाता है। पहले दिन भोगी पोंगल, दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और चौथे दिन कन्या पोंगल कहते हैं। भोगी पोंगल से पोंगल उत्सव की शुरुआत होती है। पोंगल मुख्य रूप से कृषि पर्व है, जिसमें सूर्य की उपासना की जाती है। पोंगल सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने का प्रतीक है। इस बार पोंगल का त्योहार 14 जनवरी से शुरू होगा और 17 जनवरी तक मनाया जाएगा।