14-01-2021

रायपुर/मुंबई। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर जल्द ही गुरु रंधावा के अगले म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। इस वीडियो में मृणाल ठाकुर एक अल्ट्रा-ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली हैं। फिलहाल इससे रिलेटिड ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि गुरु रंधावा और मृणाल ठाकुर के इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल 'अभी ना छोड़ो मुझे' है। इसे गुरु रंधावा ने ही अपनी आवाज दी है और वह वीडियो में भी है। इस वीडियो को कश्मीर में दो दिन तक फिल्माया गया है। खबरे हैं कि म्यूजिक वीडियो को अगले महीने रिलीज किया जाएगा।