
कोरिया । नगर पालिका द्वारा ठेला, गुमटी वालों से तुगलकी टैक्स के फरमान के विरोध में भाजपा ने रविवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जैस्वाल ने कहा कि यदि 1 सप्ताह के अंदर ठेला लगाने वालों से टैक्स वसूली बंद नहीं हुई तो नगर पालिका का घेराव एवं तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने कहा कि पांच साल बीतने के बाद भी नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जयसवाल ने चुनावी घोषणा पत्र में जो भी घोषणा किए थे उसमें एक भी घोषणा पर कार्य नहीं किए। मंडल अध्यक्ष भोनू पाल ने कहा कि छोटे व्यवसायियों से टैक्स वसूली बंद नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के साथ नगर पालिका का घेराव एवं ताला बंद करने पर मजबूर होगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन को होगी । धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सुभाष साहू, विपिन जायसवाल,अमित श्रीवास्तव,बसंतराय, सुरेंद्र चक्रधारी,पंकज गुप्ता,रेखा सिंह, मंजू जीवनानी, सुमित गुप्ता उपस्थित थे।

जांजगीर-चांपा। मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा ने नगर पालिका के कर्मचारियों को गर्म कपड़े बांटे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल और महबूब खान उपस्थित थे। नगरपालिका के स्वच्छता दीदी, कर्मचारी सहित गरीब तबके के लोगों को गर्म कपड़े बांटे गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने कहा कि शीत ऋतु के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है और गरीब तबके के लोगों को गर्म कपड़े की जरूरत पड़ती है। अग्रवाल युवा मंच की ओर से गर्म कपड़े का वितरण स्वच्छता दीदी, गरीब तबके के लोगों को किया गया है यह सराहनीय कार्य है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा शहर में विगत कई वर्षों से निरंतर सक्रियता के साथ जन सेवा समाज सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में अपना योगदान दे रही है।
तथा मंच की ओर से किया गया यह कार्य काफी सराहनीय है। वहीं नगर पालिका अधिकारी जफर खान ने भी मंच के साथियों को इस कार्य के लिए साधुवाद दिया तथा मारवाड़ी युवा मंच शाखा ने करीब 90 कर्मचारियों को गर्म कपड़े बांटे। जन सहयोग से किए गए इस वितरण पर मंच साथियों में भी उत्साह दिखा। युवा मंच के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे मंच ने नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में गरीब तबके के लोगों के सहायतार्थ लिए अनेकों कार्य समय समय पर चलाए जाते हैं।आने वाले समय में भी निरंतर जन सेवा के कार्य इसी तरह से जारी रहेंगे। मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


कवर्धा। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विकास केसरी ने कुम्हार और ग्रामीण अंचल के मिट्टी के दीये बनाने वालों से कर वसूली न करने की मांग को लेकर कलेक्टर को पत्र सौंपा है। विकास ने बताया कि दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दीये बनाए जाते हैं और इन्हें बाजारों में इस पर्व में बेचा जाता है। क्योंकि दीपावली का पर्व नजदीक है एवं वर्तमान समय में कोविड 19 संक्रमण के कारण आमजनों की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित हुई है। अतः प्रशासन स्तर पर मिट्टी के दीये बनाए जाने वालों का सहयोग करें। इनके लिए विशेष सुविधा का ध्यान रखा जाए एवं नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में इन्हें पूर्ण रूप से कर मुक्त रखते हुए किसी भी प्रकार की कर की वसूली न कि जाए। ताकि ये आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।

आरंग। आरंग नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को हुई। पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर की अध्यक्षता में अधोसंरचना, राज्य प्रवर्तित, 14वें वित्त मद के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति, प्रस्ताव भेजने, नगर में दशहरा पर्व मनाए जाने के संबंध और झलमला तालाब के लीज से सबंधित सात विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान विपक्षी भाजपा के पार्षदों ने वार्डो में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। बैठक में नगर में इस साल दशहरा पर्व मनाने के संबंध में चर्चा हुई। जिसमें सीएमओ ने शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार रावण पुतला दहन करने की बात कही हैै। उन्होंने कहा कि स्थानीय रावण भाठा मैदान में 50 लोगों की उपस्थिति में सादगी से 10 फीट का पुतला दहन करके पर्व मनाया जाएगा। बैठक में झलमला तालाब में व्याप्त गंदगी के संदर्भ में भी चर्चा की गई। जिसमें तालाब को मछली पालन के दिए गए लीज को समाप्त करने का विषय लाया गया था। इसके बाद विपक्ष के भारी आपत्ति के कारण इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया। विप़क्ष का कहना है कि झलमला तालाब में मछली पालन के कारण मछुआ समाज के लोगों को रोजगार और नगर पालिका को राजस्व मिलता हैै। लीज रद्द होने से उनके आजीविका पर संकट आ जाएगा। इसके बाद तालाब के गंदगी को साफ करने के लिए अलग से प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजने की बात पर सहमति बनी। सामान्य सभा की बैठक में नवनियुक्त ऐल्डर मेन गणेश बांधे को अनुविभागिय अधिकारी विनायक शर्मा ने पद की शपथ

रायपुर। पेंड्रा और गौरेला नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, पेंड्रा गौरेला मरवाही को जिला बनाने के बाद नवगठित जिले की दो महत्वपूर्ण नगर पंचायतों को नगरपालिका का दर्जा देकर मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने इस क्षेत्र के विकास को और गति प्रदान की है। मरवाही को पहले ही नगर पंचायत बनाया जा चुका है। शुक्ला ने कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद भी मरवाही पेंड्रा गौरेला क्षेत्र विकास से कोसो दूर था। इस क्षेत्र की जनता पिछले 25 वर्षों से जिला बनाने की मांग कर रही थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा से यहां की जनता के जिला बनाने की मांग को अनसुना किया। क्षेत्र से लंबे समय से प्रतिनिधित्व करने वाले छजका के नेताओं ने भी मरवाही पेंड्रा गौरेला को कभी जिला बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक साल पहले पिछले 15 अगस्त को ही मरवाही पेंड्रा को प्रदेश का 28वां जिला बनाया। कांग्रेस की सरकार ने नया जिला बनाने के बाद क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। जो काम पिछले 20 सालों में नहीं हुए विकास के वे सारे काम मरवाही में करवाए जा रहे हैं। शुक्ला ने कहा है कि,प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व देने के बाद भी सड़क, पानी, बिजली जैसी सामान्य सुविधाओं के लिए यहां की जनता तरस रही थी। कांग्रेस की सरकार नए जिले में सड़क बिजली पानी के साथ स्कूल अस्पताल और कलेक्टर कार्यालय सहित अधोसंरचना विकास की तमाम मूलभूत सुविधाएं जुटा रही है। दो दशक से विकास की दौड़ में पिछड़ चुका यह क्षेत्र नए जिला बनने के साथ विकास के नए मापदंडों को छूने को तैयार हो रहा।

रायपुर। भूपेश सरकार ने गुरुवार देर शाम प्रदेश भर में एल्डरमेनों की नियुक्ति की है। राज्य शासन ने प्रदेश के तमाम नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को नामांकित पार्षद मनोनीत किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। प्रदेशभर के नगरीय निकायों के लिए नियुक्त किए गए एल्डरमेनों की सूची जारी कर दी गई है। सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

कोरिया। बैकुंठपुर के गौ सेवकों ने जिला कलेक्टर सत्यप्रकाश राठौर से मुलाकात की। गौ सेवकों ने बताया कि बैकुंठपुर के आसपास क्षेत्रों में जो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलते हैं उनको दफन करवाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लावारिस बॉडी का अंतिम संस्कार करवाने में गौ सेवकों के अलावा पुलिस प्रशासन और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को भी विरोध का सामना करना पड़ता। इस पर कलेक्टर ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने जल्द ही लावारिस शवों को दफनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराएं जाने का आश्वासन दिया।

कवर्धा। नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को भोजली तालाब किनारे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान को देखकर अधिकांश दुकानदारों ने अपना सामान खुद ही समेटकर व्यवस्थित कर लिया। पालिका के कर्मियों ने जो सामान स्वयं से नहीं हटाये उसका सामान भी जब्त कर लिया। नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को जिला प्रशासन व पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कलेक्टर कार्यालय जाने वाले मार्ग में भोजली तालाब के पार को काटकर अवैध रूप से अतिक्रमित व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें कर्मचारियों ने कुछ सामान भी जब्त किया। पालिका की टीम के आने की जानकारी मिलते ही दुकानदारों ने आनन फानन में दुकानों के बाहर रखे सामान को समेट कर अंदर कर लिया। नपा के सहायक अभियंता एमएल कुर्रे ने बताया कि भोजली तालाब पार को काटकर सार्वजनिक स्थल पर अवैध रूप कब्जा कर दुकान निर्माण किया गया था। इसे सूचना जारी कर निर्माण कार्य बंद कर तत्काल स्थल से हटाये जाने के लिए कहा गया था लेकिन समय पर अवैध कब्जा नही हटाये जाने के कारण आज अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी अतिक्रमण अभियान जारी रहेगा। शासकीय भूखण्ड पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किये जाने पर सामान जब्ती करते हुए कार्यवाही प्रस्तावित किया जावेगा।

सूरजपुर। नगर पालिका के एक कर्मचारी का शव बीते माह ग्राम गोपीपुर समीप रेलवे ट्रैक में मिला था। 25 दिन हो जाने के बाद भी पुलिस जांच नही कर पाई है। मृतक कर्मचारी हेमंत साहू की पत्नी बीते दिनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर हत्या की बात कही थी। उन्होंने एसपी कार्यालय में आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मृतक हेमंत साहू की पत्नी व उसके परिजनों ने बताया कि बीते 31 तारीख के 4-5 बजे अपने दफ्तर के कर्मचारी के साथ घर से गया था,जिनके साथ कुछ और कमर्चारी भी मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक शाम अपनी दो पहिया वाहन को पानी टंकी परिसर में खड़ी करके कहीं जाने के लिए निकला था। सुबह उसकी लाश ग्राम बिशुनपुर के पास रेल लाइन के किनारे कटी हुई हालत में मिली थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस को जांच में मृतक का मोबाइल नहीं मिला था। इस संबंध में सूरजपुर कोतवाली थाना प्रभारी धर्मानंद शुक्ला ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसके लिए हमने स्पेशल टीम से भी सुझाव लिए है।

कोरिया। कोरिया जिला के नगर पालिका बैकुंठपुर में ऐसा प्रतीत होता है कि स्वच्छता के नाम पर केवल कागजी कर्रवाई ही की जाती है। सफाई के लिए साल में करोड़ों रुपए की बजट होने के बावजूद भी नगर पालिका क्षेत्र में ऐसा कोई भी वार्ड नहीं है। वार्ड नंबर 10 में करोड़ों रुपए की लागत से बनी हुई नई सब्जी मंडी कचड़े यार्ड में तब्दील हो चुकी है। यहा पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई बार समाजसेवी अनुराग दुबे द्वारा शिकायत करने के बाद भी स्थिति बद से बदतर है।

महासमुन्द। सदभावना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिसर में गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, सीएमओ सहित अधिकारी कर्मचारियों ने जाति, संप्रदाय अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना एकता और सदभावना के साथ कार्य करने की शपथ ली है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है, और ऐसे संकट के दौर में पालिका कर्मचारियों द्वारा बिना किसी भेदभाव के निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा दे रहे हैं। सदभावना दिवस पर ली गई शपथ का सही मायनों में अक्षरश पालन पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों ने किया है। इस अवसर पर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामकुमार लोधी, सब इंजीनियरी दिप्ती कुर्रे, ललित चंद्राकर, रामशरण शर्मा, इंदर सिंह ठाकुर,सीताराम तेलक, विजय श्रीवास्तव, खेमराव बंजारी, गुमान सिंह ध्रुव, जय सोनी, सेवा राम शर्मा, चंद्रशेखर पाटकर, भागवत पेंदरिया, ललित साहू, जितेन्द्र महंती सहित सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।