
बॉलीवुड ड्रग्स और सुशांत सिंह राजपूत केस में एसीबी का कसता शिकंजा और सामने आते नाम, और कितने बाकी है
रायपुर/मुंबई। एनसीबी का शिकंजा ड्रग्स केस में बॉलीवुड और टीवी जगत की दुनिया में कसता ही जा रहा है। ड्रग्स एंगल में सबसे पहले रिया चक्रवर्ती फसी। रिया के बाद कई बॉलीवुड और टीवी सितारों का नाम एक बाद एक आता गया। अब ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के नाम ने सभी को चौंका दिया है। ड्रग्स केस में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम आने से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। सुशांत केस के ड्रग्स एंगल में श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आया था।
रिपोर्ट्स थीं कि सुशांत के फार्महाउस पर होने वाली पार्टी में श्रद्धा भी शामिल थी। सारा अली खान का नाम भी ड्रग्स एंगल में आया था। रिपोर्ट्स थीं कि सुशांत के फार्महाउस में जहां ड्रग्स पार्टी भी हुआ करती थी। ड्रग्स केस में अर्जुन रामपाल का नाम भी चौंकाने वाला था। अर्जुन की लिव-इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई को भी एनसीबी ने ड्रग्स केस में पकड़ा। टीवी एक्ट्रेस अबीगेल पांडे और उनके बॉयफ्रेंड कोरियोग्राफर सनम जौहर भी ड्रग्स केस में फंस चुके हैं। ताजा नाम कॉमेडियन भारती सिंह और उनकर पति हर्ष लिंबाचिया का है। अब और कितने नाम सामने आएंगे पता नहीं।

मुंबई। एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर में छापा मारा गया है। बेंगलुरु सिटी क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स मामले में एक शख्स की तलाश में विवेक ओबेरॉय के घर पहुंची। ड्रग्स मामले में जिस शख्स को तलाशने के लिए बेंगलुरु सिटी क्राइम ब्रांच मुंबई स्थित बॉलीवुड एक्टर के घर छापा मारने पहुंची, वह विवेक ओबेरॉय का रिश्तेदार बताया जा रहा है। मुंबई में कॉटनपेट ड्रग्स केस में पुलिस को आदित्य अल्वा नाम के शख्स की तलाश है। कुछ सुराग लगने पर पुलिस अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर पहुँच गई। पुलिस ने यहाँ तलाशी ली। पुलिस का कहना है कि आदित्य अलवा नाम का शख्स विवेक ओबेरॉय का रिश्तेदार है। इसलिए वहाँ तलाशी ली गई। क्राइम ब्रांच की टीम बंगलुरु से मुंबई छापा मारने पहुंची। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर एनसीबी तक तार खंगाल रही है। ड्रग्स को लेकर रिया चक्रवर्ती को एक महीने तक जेल में रहना पड़ा, जबकि दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह जैसी एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। इसके साथ ड्रग्स को लेकर कई कलाकार रडार पर हैं।

मुंबई। ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को सशर्त जमानत दे दी है। वहीं रिया के भाई शौविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है। इसके अलावा ड्रग पेडलर बासित परिहार की जमानत याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। रिया चक्रवर्ती को करीब एक महीने पहले एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अब रिया को जमानत मिल गई है। रिया को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। अगर उन्हें मुंबई से बाहर जाना है तो मंजूरी लेनी होगी। रिया को जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उन्हें हाजिर होना होगा। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एक बार फिर से कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले में गिरफ्तार सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित 18 लोगों की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।



मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती पिछले 14 दिनों से मुंबई के भायखला जेल में बंद हैं। मंगलवार को रिया को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हें 6 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया। रिया के अलावा शौविक चक्रवर्ती और सैम्युल मिरांडा भी 6 अक्टूबर तक जेल में ही रहेंगे। इसी बीच रिया के वकील ने मुंबई हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी।
सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती पर ड्रग्स प्रोक्योर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 14 दिन जेल में काटने के बाद मंगलवार को रिया को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हें 6 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया। अब रिया को मुंबई हाईकोर्ट से दरकार है। बता दें इससे पहले रिया की जमानत याचिका दो बार सेशन कोर्ट से खारिज हो चुकी है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। बता दें 8 सितंबर को रिया को सुशांत के लिए ड्रग प्रोक्योर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद रिया को जेल भेज दिया गया था। हालांकि रिया खुद पर लग रहे आरोपों को शुरुआत से ही बेबुनियाद बता रही हैं।


मुंबई। सुशांत केस में ड्रग मामला सामने आने के बाद मंगलवार को कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। कानूनी प्रक्रिया में देर हो जाने की वजह से रिया को मंगलवार रात एनसीबी दफ्तर में बने लॉकअप में रखा गया था। जेल मैनुअल के हिसाब से सूर्यास्त के बाद कैदी की एंट्री जेल में नहीं होती है। रिया की रात एनसीबी लॉकअप में कटी। रिया की जमानत की अर्जी खारिज हो चुकी है। रिया को अब भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
रिया चक्रवर्ती एनसीबी लॉकअप में रात गुजारने के बाद सुबह भायखला जेल पहुंच चुकी हैं।। उनकी लीगल टीम जल्द ही बेल के लिए सेशन कोर्ट जाएगी। रिया को भायखड़ा जेल की महिला विंग में रखा जाएगा। वही बुधवार को शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी दफ्तर से कोर्ट ले जाया गया। दीपेश और सैमुअल मिरांडा को भी कोर्ट ले जाया गया।


मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। उनसे तीन दिन से एनसीबी पूछताछ कर रही थी। मंगलवार को रिया को एनसीबी ने हिरासत में लिया हैै। रिया चक्रवर्ती से सोमवार को भी लगातार 8 घंटे पूछताछ की गई थी। इस लंबी पूछताछ में रिया अपनी बात पर अड़ी रही हैं कि उन्होंने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदे लेकिन कभी उनका सेवन नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार हिरासत में लेने के बाद रिया चक्रवर्ती का एनसीबी) मेडिकल टेस्ट करा सकती है। रिया का कोरोना टेस्ट भी होगा। रिया का भाई शोविक और सुशांत का स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा पहले से ही एनसीबी की कस्टडी में है। आज रिया से शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। बुधवार को शौविक, सैमुअल, दीपेश और दो कथित ड्रग पेडलर्स को कोर्ट में पेश किया जाना है।
