26-06-2020

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के नगर पंचायत भैरमगढ़ में स्व सहायता समूह द्वारा नगर पँचायत भैरमगढ़ में विहान माट का शुभारंभ किया गया। इसमें वरिष्ठ कांग्रेसी अजय सिंह ठाकुर,ब्लाक कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष लछुराम मोर्य, नगर के प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष सुखदेव नाग, सीताराम मांझी,सन्त कुमारी मंडावी,दशरथ कुंजाम,शहदेव नेगी,लवकुमार रायडु के साथ-साथ समस्त ब्लाक के अधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित थे।