
कोरिया। भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल के साथ कलेक्टर एसएन राठौर ने बुधवार को विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत ग्राम चैनपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमरो एवं डॉ.जायसवाल के साथ मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए निर्धारित आवश्यक मापदण्डों के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल भी मौजूद थीं।
इसके पूर्व कलेक्टर राठौर ने विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम मोरगा एवं सिरौली का भी दौरा किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ तूलिका प्रजापति भी उपस्थित रहीं। यहां उन्होंने मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत ग्राम मोरगा में कृषि विभाग द्वारा रोपित अरहर-उर्द के खेत का निरीक्षण किया। यहां वर्ष 2020-21 के लिए आत्मा योजना के अंतर्गत 20 एकड़ भूमि पर अरहर-उर्द की खेती की गई है। कलेक्टर राठौर ने इस जगह का निरीक्षण कर खुली भूमि पर वृक्षारोपण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वर्षा जल को रोकने के लिए वृक्षारोपण किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही यहां कंटूर फार्मिंग पर भी चर्चा की।
कलेक्टर राठौर ने कहा कि भूमि के अनुरूप फलदार पौधों को प्राथमिकता दी जाये जिससे कि ग्राम वासियों को आर्थिक लाभ का जरिया भी मिल सके। उन्होंने केवीके, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के माध्यम से नर्सरी तैयार करने पर भी उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नजदीकी ग्रामों में पेयजल व पहुंच मार्ग की जानकारी ली एवं आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इसके बाद कलेक्टर ने मोरगा ग्राम गौठान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्वसहायता समूह से सीधे संवाद कर गोधन न्याय योजना के तहत गोबर क्रय की जानकारी ली एवं पशुपालक पंजी व गोबर क्रय पत्रक का भी अवलोकन किया। उन्होंने गौठान में चारे की व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने चारे की व्यवस्था के संबंध में गौठान में उपयुक्त जगह चिन्हांकित कर नेपियर घास लगाने एवं चारागाह बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में पौधों के रोपण के लिए भी निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने गौठान में आयमूलक गतिविधियों की शुरुआत करने कहा। जिससे स्वसहायता समूहों को भी आर्थिक लाभ मिल सके। तत्पश्चात कलेक्टर राठौर ने सिरौली स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में आरईएस द्वारा बनाये जा रहे अतिरिक्त भवन का निरीक्षण किया। यह भवन जनरल वार्ड व डे केयर मरीजों के लिए उपयोग किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन कक्ष, ओपीडी एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कैंटीन एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण के निर्देश दिये।

कोरिया। कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृत के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम बौरीडांड की सुनीता की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके वारिस छत्रपाल सिंह एवं ग्राम पिपरिया के रामा की कुआं में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शांति बाई के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी है।

कोरिया। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्डों में कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का वितरण 13 मार्च को किया जाएगा। इस कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कुल 228 दिव्यांगों को 24 लाख 99 हजार 965 रूपए की राशि का मोटरराइज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, बैशाखी, श्रवण यंत्र, छड़ी एवं स्मार्ट केन दिया जाएगा। विकासखंड बैकुण्ठपुर में जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में 63, विकासखंड खडगवां के सामुदायिक भवन में 38, विकासखंड सोनहत के सामुदायिक भवन में 34, विकासखंड भरतपुर के सामुदायिक भवन में 45 एवं विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक भवन में 48 दिव्यांगों को उनकी निःशक्तता न्यूनतम कर गतिशीलता बढ़ाने तथा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रबल करने के उद्देश्य से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर ने सृदृढ़ व्यवस्था करने के लिए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया।

कोरिया। रेडक्रास सोसायटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिले के 3 विकासखंडों में 5 मार्च से सुबबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में 5 मार्च, भरतपुर में 6 मार्च एवं बैकुण्ठपुर में 7 मार्च को आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में शामिल होकर ब्लड डोनेट किया जा सकता है। ब्लड डोनेशन कैंप में प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण पत्र दिया जाएगा तथा 25 से अधिक बार रक्तदान कर चुके व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। ब्लड डोनेशन कैंप जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर सहित मनेन्द्रगढ़ एवं जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित होगा।

कोरिया। कलेक्टर ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रोरेट के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल के माध्यम से आम लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जिले के सभी विकासखंड के विभिन्न जगहों से आये लोगों ने अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में चर्चा करते हुए 30 से अधिक आवेदन पत्र कलेक्टर को दिये। इन आवेदनों में मुख्य रूप से मजदूरी भुगतान, आवास आबंटन, विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत केराबहरा में पानी की समस्या को देखते हुए नया हैण्डपंप खनन एवं आर्थिक सहयोग करने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को उचित समय में निराकरण कर जिला कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार,नगरीय निकायों के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आदर्श आचार संहिता के परिपालन के लिए पूर्व में जनचौपाल स्थगित कर दी गई थी। अब त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2019-20 के परिणामों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता के हट जाने के कारण प्रत्येक मंगलवार से समय सीमा की बैठक के पश्चात जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा।

कोरिया। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 के तहत तृतीय चरण में विकासखंड मनेन्द्रगढ एवं खडगवां में 3 फरवरी को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होंगे। इसके लिए 2 फरवरी को मतदान दल रवाना होकर विकासखंड मनेन्द्रगढ़ एवं खड़गवां पहुँच गए हैं। विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के 72 ग्राम पंचायतों में कुल 59079 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 29323 पुरुष, 29752 महिला एवं 4 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। 839 पंच, 72 सरपंच, 17 जनपद पंचायत एवं 02 जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए 146 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इसी तरह विकासखंड खडगवां के कुल 77 ग्राम पंचायतों में कुल 73503 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 36799 पुरूष एवं 36704 महिला मतदाता शामिल हैं। 972 पंच, 77 सरपंच एवं 21 जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए 166 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

कोरिया। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत तृतीय चरण में विकासखंड मनेन्द्रगढ एवं खडगवां में 3 फरवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान संपन्न होगा। विकासखंड मनेन्द्रगढ के कुल 72 ग्राम पंचायतों में कुल 59079 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 29323 पुरुष, 29752 महिला एवं 4 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। 839 पंच, 72 सरपंच, 17 जनपद पंचायत एवं 02 जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए 146 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इसी तरह विकासखंड खडगवां के कुल 77 ग्राम पंचायतों में कुल 73503 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 36799 पुरूश एवं 36704 महिला मतदाता शामिल हैं। 972 पंच, 77 सरपंच एवं 21 जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए 166 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। उल्लेखनीय है कि मतदान के दिन ही मतगणना होगी। इनके लिए निर्धारित सामग्री वितरण केंद्र से मतदान दल कल 2 फरवरी को रवाना होंगे।

कोरिया। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 के तहत प्रेक्षक आरके तिवारी ने कोरिया जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ एवं खडगवां में बने स्ट्रांगरूम एवं विभिन्न मतदान केंद्रों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में साफ-सफाई, बिजली, पानी, शौचालय, पार्किंग, फर्नीचर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से मतदान केंद्रों के रूट चार्ट, परिवहन, मतदान दलों के रूकने की व्यवस्था, सामग्री वितरण तथा सामग्री जमा करने के बारे में जानकारी लेते हुए उचित मार्गदर्शन दिये। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कोरिया। कलेक्टर डोमन सिंह ने मंगलवार को जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चैनपुर एवं ग्राम बरबसपुर स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां समिति प्रबंधक को निर्धारित मानक के अनुरूप धान खरीदने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि धान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी बोरों में स्टेंसिल्स लगाया जाए एवं धान की स्टेकिंग व्यवस्थित रूप से की जाए। स्टेक की पहचान के लिए प्रत्येक किस्म के स्टेक में धान की किस्म, नया एवं पुराना बारदाना बोरे की संख्या एवं मात्रा का उल्लेख किया जाए। धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में कैप कवर, डनेज के लिए बोरी एवं भूसा रखकर व्यवस्थित रखने को कहा। कलेक्टर ने वहां संधारित पंजीयों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को बारदाना पंजी, टोकन पंजी, खरीदी एवं निरीक्षण पंजी तथा अन्य पंजियों को प्रत्येक दिन अद्यतन रखने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि दिन के उजाले में ही धान को खरीदी केंद्रों में लाएं जिससे आसानी से व्यवस्थित रूप में स्टेक लगाया जा सके।

कोरिया। जिले में धान के अवैध परिवहन और अवैध भंडारण पाए जाने पर धान और वाहन जब्त करने की कठोर कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके परिपालन में शनिवार को विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के जांच दल द्वारा ग्राम मनवारी में 20 क्विंटल धान का अवैध भण्डारण पाए जाने पर धान को जब्त किया गया। उक्त प्रकरण मे मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अवैध धान परिवहन एवं भंडारण को रोकने के लिए भरतपुर विकासखंड में अंतरराज्यीय सीमा पर चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। साथ ही सोनहत एवं खडगवां में भी नए बैरियर बनाए गए हैं।