
मुंबई। बॉलीवुड के जगमगाते स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस को क्रिसमस विश कर रहे है। साथ ही उनकी स्टनिंग फोटो भी फैंस को बहुत पसंद आ रहे है। ऐसे ही रणवीर सिंह अपनी इन दिनों अपनी फिल्म सिंबा की रिलीज का बेसब्री से इंतजार में है। क्रिसमस के मौके पर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें संग्राम भालेराव रणवीर सिंह सैंटा क्लॉज बनकर अपने फैन्स को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे है।
वही देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। इस नए नवेले कपल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा क्रिसमस की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में निक ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी है। कुछ घंटे पहले डाली गई इस फोटो को काफी संख्या में दर्शक पंसद कर चुके हैं। बॉलीवुड की क्यूट सिंगर नेहा कक्कड़ क्रिसमस के मौके पर ख़ुश नजर आ रही है। सोशल मीडिया में शेयर फोटो में नेहा कक्कड़ भी अपने आसपास ढ़ेर सारे गिफ्टस और छोटे सैंटा के साथ स्माइल कर रही है। कैप्शन में उन्होंने सभी को मेरी क्रिसमस कहा है। जॉली नेचर की जैकलीन फर्नांडीज ने क्रिसमस ट्री के सामने सेक्सी पोज़ में फोटो खिचवाई है। ब्लैक ड्रेस में जैकलीन क्रिसमस सेलिब्रेट करते नजर आ रही है।

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद फिल्म इंड्रस्टी में यह चर्चा हो रही थी कि अब प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा शादी करने जा रही है। इस पर परिणीति ने स्पष्ट किया कि वो अभी शादी नहीं करना चाहती है। खबरें आ रही थी कि परिणीति निर्देशक चरित देसाई के साथ शादी करने जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की शादी के दौरान एक फोटो वायरल हुई थी। फोटो में चरित देसाई परिणीति चोपड़ा के पीछे खड़े हैं। फोटो में प्रियंका-निक के साथ उनके दोस्त भी हैं। फोटो के वायरल होने के बाद यह अंदाज लगाया जा रहा था कि परिणीति और चरित देसाई शादी कर सकते हैं। परिणीति ने इसे अफवाह बताया और कहा कि फिलहाल वो शादी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वो अपना पूरा ध्यान अपने करियर दे रहीं है।

मुंबई। निर्माता-निर्देशक करण जौहर के फेमस टीवी शो कॉफी विद करण-6 के फिनाले में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर एक साथ आएगीं। दोनों टॉप और खूबसूरत एक्टर्स ने 14 साल पहले एक साथ फिल्म एतराज में काम किया था। उसके बाद दोनों कभी किसी फिल्म, शो या इवेंट में साथ नहीं दिखीं। खबरों के अनुसार प्रियंका और करीना एक दूसरे को पसंद नहीं करती। करण के शो में अगर दोनों टॉप हीरोइन साथ आतीं है तो शो का फिनाले दर्शकों के लिए रोचक और मजेदार होगा।

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2 दिसंबर को भव्य रूप से जोधपुर में हुई थी। प्रियंका-निक ने दिल्ली में 4 दिसंबर को रिसेप्शन दिया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। खबरों के अनुसार इस खूबसूरत जोड़ी ने मुंबई में 19-20 दिसंबर को रिसेप्शन रखा है। यह रिसेप्शन होटल द बालरुम ताज लैंड में होगा। प्रियंका ने अपने रिसेप्शन का कार्ड भी जारी किया है। कार्ड पर उन्होंने सबसे पहले अपने स्वर्गीय पिता का नाम लिखा। प्रियंका-निक की रिसेप्शन में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा प्रियंका 19 दिसंबर को एक रिसेप्शन देगीं। इसमें उनकी फैमिली और परिचित शामिल होंगे। प्रियंका-निक के शाही रिसेप्शन का इंतजार उनके फैंस को बेसब्री से है।

उदयपुर। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग पार्टी में अमेरिका की सिंगर बियोंसे लाइव परफॉर्मेंस देंगी। ईशा और आनंद की प्री-वेडिंग की पार्टी उदयपुर में हो रही है। इसमें शामिल होने देश-विदेश की हस्तियां पहुंच चुकी है। खबर के अनुसार बयोंसे इस पार्टी में लाइव परफॉर्मेंस देंगी और उनके साथ करीब 60 डांसर भी होंगे।
बियोंसे अपने हिट ट्रेक गल लेडीज, ड्रंक इन लव, टेलीफोन, स्वीट ड्रीम आदि पर परफॉर्म करेंगी। संगीत सेरेमनी में एआर रहमान और सिंगर अरिजीत सिंह भी परफॉर्मेंस देंगे। प्री वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर भी परफॉर्म करेंगे। प्री-वेडिंग पार्टी के बाद ईशा और आनंद की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में होगी।

