
रायपुर। बौद्ध संघ गुढियारी बुद्ध विहार अशोक नगर गुढियारी में निर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि महेन्द्र सिंह छाबड़ा अध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग छग एवं विशिष्ट अतिथि एमएल निषाद अध्यक्ष मछुआ आयोग ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष राहुल रामटेके, उपाध्यक्ष गुरूदास नागवंशी, पुष्पा वेद्य, सचिव मनोज सहारे, सह सचिव लोकेश गजभिये, ऋचा गजभिये एवं कोषाध्यक्ष राजकमल मेश्राम सहित नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर रचनात्मक कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि निषाद ने सामाजिक एवं धार्मिक एकता को बनाए रखने की सलाह देते हुए संविधान निर्माता दिखाए गए मार्ग पर चलकर कार्य करने का आव्हान किया।

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने युवाओं के भारी उत्साह, जोश व स्वागत के बीच तेलीबांधा चौक स्थित दीनदयाल की प्रतिमा को दंडवत प्रणाम कर एकात्म परिसर के लिए निकले। मार्ग की तमाम महापुरुषों की प्रतिमाओं का आशीर्वाद लेकर एकात्म परिसर में अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का विभिन्न चौराहों पर युवा मोर्चा रायपुर जिला व मंडलों की टीम ने आतिशबाजी और ढोल धमाकों से जोरदार स्वागत किया। एकात्मक परिसर भाजपा कार्यालय के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि आज ही के दिन जनसंघ की स्थापना हुई थी। उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर युवा मोर्चा पुन: 2023 में जनता की सेवा का लक्ष्य बनाए। भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अथक संघर्ष के कोख से जन्मी भाजपा के लिए अब एक-एक दिन मेहनत करने का है । इसके नेतृत्व की जिम्मेदारी युवा मोर्चा की है। आपको अपने प्रदेश ,जिले ,गांव, वार्ड के लोगों की दर्द पहचान कर उनकी आवाज बनकर उनके लिए संघर्ष करना है।
छत्तीसगढ़ के भाजयुमो के प्रथम अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि प्रदेश भर में कांग्रेस शासन ने भय का वातावरण बनाया है। युवा मोर्चा को अपने संघर्षों से जनता का साहस बनना है। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति का मंत्र देते हुए कहा कि पांव में गति, सीने में आग और दिमाग में बर्फ रखकर कार्य करने से सफलता निश्चित ही मिलती है। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें अपने उत्साह से सरकार की गलत नीतियों का बांध तोड़ना है।
नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू ने पदभार ग्रहण के बाद वरिष्ठों का आभार व्यक्त किया। कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष का पद मिलना यह भाजपा में ही संभव है और यह पद नही दायित्व है। जिसका कर्ज हम सब को साथ मिलकर जनता की सेवा कर चुकाना है। समारोह के प्रारंभ में निर्वित्तमान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने अपने 4 साल का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया। भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने, मोती साहू, चंद्रशेखर साहू ,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, ओपी चौधरी, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सुशांत शुक्ला, विक्रांत सिंह , मंच संचालन संजू नारायण सिंह ,अनुराग अग्रवाल ,राजेश पांडेय, अमित मैसेरी, तुषार चोपड़ा, सुनील चौधरी, टेकेश्वर सिन्हा, सभी भाजयुमो जिला अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

धमतरी। उत्कल घसिया समाज जिला धमतरी दीवान तालाब जालमपुर एवं इतवारी बाजार धमतरी के नव निर्वाचित जिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें घसिया समाज के जिलाअध्यक्ष रघुराम सिंदूर, जिला सचिव चिरज सिंदूर, जिला कोषाध्यक्ष बसंत सोना, जिला संगठन मंत्री मुन्नालाल शिंदे, मुकेश नायक, शैलेंद्र कुमार नायक, अमर सोना कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल नायक, प्रदीप सोनी दुर्ग जिला सचिव, अनिलदीप गंजपारा दुर्ग इकाई संभाग, बेलर सागर गंजपारा दुर्ग अध्यक्ष, नाथूराम नायक गंजपारा दुर्ग संरक्षक, सुशील दीप दुर्ग जिला संगठन मंत्री, घनश्याम नागेश जिला कोषाध्यक्ष, शकतिश नागेश उप संगठन मंत्री आदि उपस्थित थे।

रामानुजगंज। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से निर्वाचित जितनी देवी के स्थान पर उनकी जेठानी नीलम ठाकुर ने जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के वोटिंग में भाग लेने एवं जनपद सदस्यों के शपथ ग्रहण में शपथ लेने की शिकायत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 के सदस्य रामचरित्र सोनवानी ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर के सरपंच, उप सरपंच एवं सचिव के द्वारा कलेक्टर से की गई है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर की नीलम ठाकुर पति उपेंद्र नायक के द्वारा जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के वोटिंग में वोट किया गया। वहीं जनपद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लिया गया जबकि जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 से नीलम ठाकुर की देव रानी जितनी देवी पति ओमप्रकाश निर्वाचित हुई है। जितनी देवी की जगह नीलम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने एवं जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में वोट करने के लिए जितनी देवी को तत्काल जनपद सदस्य के चुनाव को निरस्त करने एवं पुनः निर्वाचन करवाने साथ ही दोषियों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग भी की गई है। जितनी देवी की जगह में नीलम ठाकुर के द्वारा शपथ लेने एवं वोटिंग करने की शिकायत प्रमाण के साथ जनप्रतिनिधियों के द्वारा कलेक्टर से की गई है। कलेक्टर को किए शिकायत में शपथ ग्रहण के दौरान जितनी देवी के जगह नीलम ठाकुर के द्वारा शपथ लेने का फोटो भी शिकायत के साथ लगाया गया है। जिला पंचायत सदस्य रामचरित्र सोनवानी ने कहा कि हम लोगों के द्वारा पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंप उनसे पूरे मामले में अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है।

रायपुर। अगर ज्योतिषियों की माने तो कमलनाथ सरकार का बनते ही जाना तय हो गया था। उसके लिए समय भी घोषित कर दिया गया था। 15 नवंबर 2019 से 15 मार्च 2020 तक का समय है सरकार के लिए अस्थिरता का बताया गया था। व पतन का समय भी 15 मार्च 2020 तक घोषित कर दिया गया था। बकायदा इस तरह की खबर भी प्रकाशित हुई थी अखबारों में पर शायद ज्योतिष को राजनीति से ज्यादा महत्व नहीं दिया गया। एक पुरानी कटिंग के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह चर लग्न में हुआ था। उस समय राज्येश शनि सूर्य के साथ गुरु की राशि में बैठे थे। राज्य स्थान पर अस्थिरता का कारक केतु बैठा हुआ था जिस पर राहु की पूर्ण दृष्टि पढ़ रही थी। इसके अलावा लग्नेश मंगल भी शत्रु क्षेत्री था।
तब के ग्रहों के अनुसार सत्ता पक्ष के ही लोगों से असंतोष और विरोध की आशंका थी। 15 मार्च 2019 से 2020 तक का समय सरकार के लिए बेहद अस्थिरता भरा बताया गया था और इसी समय पतन भी होना बताया गया था। पूजा पाठ के उपाय भी बताए गए थे लेकिन उस पर संभवत किसी ने ध्यान ही नहीं दिया था। तब अखबारों में छपी उस भविष्यवाणी की कटिंग आज निकलकर वायरल हो रही है। संभवत इसीलिए शपथ ग्रहण से लेकर ग्रह प्रवेश तक नेता शुभ मुहूर्त देखकर करते हैं। पता नहीं मध्यप्रदेश में कैसे उनसे चूक हो गई। बहरहाल अभी सरकार गिरी नहीं है लेकिन उस का गिरना तय माना जा रहा है।

दुर्ग। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दुर्ग एवं भिलाई शाखा मिलकर अपनी 15वीं राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस आगामी 22 फरवरी को दुर्ग के निजी होटल में करने जा रहा है। दो दिवसीय होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सकों का जमावड़ा लगेगा। उक्त विषय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए दुर्ग इकाई के डॉ.अजय गोवर्धन ने बताया कि आईएमए चिकित्सा के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा यूनियन हैं। दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश एवं देश भर के डॉक्टर अपनी राय व विचार रखेंगे। जहां पर विभिन्न मुद्दों को लेकर चिकित्सक अपने रायशुमारी करेंगे। आयोजन में जिन चिकित्सकों ने उल्लेखनीय कार्य किया है उनका सम्मान भी किया जाएगा उक्त कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर डॉ.वेदप्रकाश मिश्रा नागपुर से विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। जिनका व्याख्यान भी होगा। वहीं इस वर्ष दुर्ग भिलाई के डॉक्टर सुधीर शुक्ला को वर्ष 2020 के लिए यूनियन का राज्य अध्यक्ष बनाया गया हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह भी इसी कॉन्फ्रेंस के दौरान होगा। इस कार्यक्रम में ऑर्गेनाइजिंग कमिटी के सेक्रेटरी डॉ.अजय गोवर्धन, ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉक्टर प्रभात पांडे,कौशलेंद्र ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पाटणकर को दी गई है।

कवर्धा। नव निर्वाचित अध्यक्ष शीतल साहु ने जिला साहू संघ कार्यालय दानवीर भामाशाह परिसर में जिला साहू संघ की बैठक ली। जहां जिले के समस्त पदाधिकारी व स्वजातीय उपस्थित थे। वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि अगामी 22 फरवरी को जिला साहू संघ की शपथ समारेह एवं नवनिर्वाचित समाजिक सरपंच जनपद जिला सदस्यों का सम्मान समारोह व बुजुर्गो का सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से प्रारम्भ कर दी गयी है। वहीं इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिये सभी को जिम्मेदारी सौपी गयी है। ऊक्त कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित समाज के विभिन्न वरिष्ठो की उपस्थिति मे कार्यक्रम होना है। इसमें अध्यक्ष ने जिला वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को सुबह 10 बजे तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान पर इस भव्य समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। खबर की मान तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि पीएमओ की ओर से इस आमंत्रण को स्वीकारे जाने की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि दिल्ली चुनाव में प्रचंड बहुमत के जीत दर्ज करने वाले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शपथ ग्रहण समारोह में जहां किसी भी अन्य पार्टी या विपक्षी दल को आमंत्रित नहीं किया गया है।

दन्तेवाड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद अब पंचायतो में नवगठित पंचायत सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन करने में जुट गये है। इसी के तहत ग्राम पंचायत नकुलनार में इस बार जीती महिला सरपंच रंजना कश्यप और 13 वार्डों के पंचों ने छग पंचायत के अधिनियम 1995 के नियम 47 के तहत पद और गोपनीयता की सभी ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में दन्तेवाड़ा की आराध्य देवी दंतेश्वरी माँ के छायाचित्र पर पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। कार्यक्रम में बीआरसी रामकुमार मोहंती कर साथ पंचायत के सचिव समर ठाकुर ने सभी को शपथ दिलवाया। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबाबू सिंह गौतम ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि नकुलनार ग्राम पंचायत को आदर्श और पूरे कुआकोंडा ब्लाक मुख्यालय के अनुकरणीय पंचायत बनाना है।
अधूरे सभी कार्यो को पूरा करना है। सबसे बड़ी बात इसी शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच रंजना कश्यप ने अपने पहले वक्तव्य में कहा कि सबसे पहले ग्राम सफाई अभियान चलाया जायेगा। स्वछता पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम विकास निधी को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। पुराने सरपंच ने अपने कार्यकाल में पंचायत की दुकानों में काबिज लोगो से वर्षों से किराया ही नही लिया सभी से वसूली के लिए नोटिश चलवाया जायेगा। ताकि पंचायत निधी में बढोत्तरी हो सके। जानकारी के मुताबिक नकुलनार ग्राम पंचायत में अधिकांश पंचायत के अधीन काम्प्लेक्स पर बैठे दुकानदार किराया तक वर्षो से नही पटाये है। जिन्हें वसूलने की प्राथमिकता की बात भी नई सरपंच रंजना कश्यप कर रही है। शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड क्र. 2 के पंच दलीप चौहान, वार्ड क्र. 03 के पंच भास्कर राठौर, वार्ड क्र. 04 के पंच रचना भदौरिया, वार्ड क्र.13 के पंच बेला नेताम और वार्ड क्र.12 के पंच गोदावरी नेताम के साथ भाजपा के युवा नेता सुमित भदौरिया, मनोज राठौर के साथ ग्राम पंचायत के कई ग्रामीण मौजूद रहे।

नई दिल्ली। कर्नाटक में छह फरवरी को भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को बताया कि 13 विधायक को मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किया जाएगा। इनमें कांग्रेस और जेडीएस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 10 विधायक भी शामिल हैं। राजभवन में सुबह 10.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा जहां विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

रायपुर। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत रविवार को कांकेर जिले के पखांजूर नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में अध्यक्ष बप्पा गांगुली एवं उपाध्यक्ष मायारानी सरकार को शपथ दिलाया गया। भगत ने पखांजूर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री भगत ने पखांजूर नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली, पानी व अन्य कार्यों के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की । साथ ही मकर संक्रांति मेला महोत्सव पखांजूर के लिए एक लाख रूपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में मंत्री भगत ने कहा कि अच्छा काम करने वाले लोग हमेशा याद किये जाते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं किसान पुत्र हैं। वे सुबह से शाम तक किसानों के हित में सोचते हैं। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ किया, लघु वनोपज के दाम बढ़ाये, तेंदुपत्ता का पारिश्रमिक दर 25 सौ रूपये से बढ़ाकर चार हजार रूपये प्रति मानक बोरा कर दिया है। मंत्री भगत ने नर-नारायण सेवा आश्रम स्थित स्वामी सत्यानंद मंदिर का दर्शन किए और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की । कार्यक्रम को विधायक अनुप नाग ने भी संबोधित किया। नाग ने पखांजूर शहर के सुभाष चौक में हाईमास्क लाईट लगाने के लिए 05 लाख रूपये स्वीकृत होने की जानकारी देते हुए अंबेड़कर चौक में भी हाईमास्क लाईट लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पखांजूर शहर के अस्पताल एवं बाजार स्थल से असहाय लोगो के आवागमन के लिए दो ई-रिक्शा की सुविधा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम को चन्द्रपुर के विधायक रामकुमार यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत पखांजूर के पार्षदों सहित जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुंगेली। जिले में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह होना है। मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम से कांग्रेसी पार्षद दूरी बनाने के मूड में नजर आने लगे हैं। इसका प्रमुख कारण नगर पालिका में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के प्रशासनिक कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों में लगभग सभी भाजपा के पदाधिकारियों, नेताओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में अतिथिस्वरूप मुंगेली जिले के किसी पूर्व सांसद, ना पूर्व विधायक और ना ही वर्तमान में सत्तासीन कांग्रेस सरकार के किसी मंत्री,नेता को आमंत्रित किया गया। ऐसे में स्थानीय कांग्रेसजनों में इस समारोह के दबे जुबान बहिष्कार जैसी चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। हाल ही में सम्पन्न नगर पालिका चुनाव में मुंगेली नगर पालिका के 22 वार्डों में 12 भाजपा एवं 10 कांग्रेस समर्थित पार्षद निर्वाचित हुए हैं।अब ऐसे में समन्वय स्थापित कर नगर विकास की अहम जिम्मेदारी स्थानीय सभी दलों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की भी जवाबदेही मानी जा सकती है।
बता दें निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सावित्री सोनी को भी परिषद की सबसे अहम शपथ ग्रहण समारोह में नहीं बुलाया गया। इनके अलावा वर्तमान एल्डरमेन, पूर्व पार्षद सभी को कार्यक्रम से दूर रखा गया। नगर पालिका परिषद के इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के वार्ड प्रतिनिधि, शहर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों नेताओं को दूर रखा गया है। मजबूरी कहें या खानापूर्ति जिले के एक मात्र पदाधिकारी के आमंत्रण से ही नगर पालिका के इस कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी कर ली गई। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में नगर पालिका प्रशासन द्वारा निमंत्रण कार्ड में कांग्रेस, भाजपा के सारे पार्षदों का नाम लिखा गया। वहीं राज्य सरकार द्वारा नियुक्त एल्डरमेनों की अनदेखी की गई। जबकि यह प्रशासनिक आमंत्रण पर विधिवत सभी का नाम लिखा जाना चाहिए। मगर राज्य सरकार द्वारा नियुक्त मनोनीत पार्षदों के नाम गायब रखना यह परंपरा के विपरीत किया गया।