

सुकमा। कोन्टा एरिया कमेटी इंचार्ज सोड़ी केशा के अंगरक्षक समेत कुल 7 सदस्यों ने मंगलवार को आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन को छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिये अनिल कुमार, कमाण्डेन्ट 219 वी वाहिनी केरिपुबल, अचला राम, द्वितीय कमान अधिकारी (प्रशासन), वाहिनी के अन्य अधिकारीयों एवं कृष्ण कुमार पटेल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंटा, तथा कोंटा थाना प्रभारी आशीष राजपूत के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित जनमिलिशिया/सीएनएम सदस्यों का विवरण इस प्रकार है :-
1)मुचाकी एंका(उर्फ व्यकटेश) जो कि सोड़ी केशा कोन्टा एरिया कमेटी इंचार्ज का अंगरक्षक था।
2) कवासी कन्ना,जो कि कृषि कमेटी अध्यक्ष/जनमिलिशिया कमांडर था।
3)कुंजाम बामुन,जो कि मिलिशिया सदस्य था।
4)कट्टम लिंगा,जो कि मिलिशिया सदस्य था।
5)मुचाकी हुंगा,जो कि मिलिशिया सदस्य था।
6)कट्टम श्रीनु, जो कि भूमकाल अध्यक्ष था।
7) कवासी हड़मे, जो कि सीएनएम सदस्य थीं।
सभी आत्मसमर्पित सदस्यों के नक्सलियों को छोड़कर सरकार के साथ आने पर सभी ग्रामवासियों के आभार व्यक्त किया और साथ ही सभी की और से ग्रामवासियों ने विश्वास दिलाया कि अब कोई भी गलत कार्य में सदस्य साथ नहीं देंगे। उक्त सदस्यों के आत्मसमर्पण करने से यह स्पष्ट होता है कि सुकमा में अमन चैन की लहर लौट रही है और आने वाला समय बहुत सुखद होगा।

दंतेवाड़ा। एक लाख इनामी जनमिलिशिया कमांडर बामन बेको ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बामन बेको नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र में सक्रिय था। वो 2005 से नक्सली संगठन से जुड़ा था। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

नारायणपुर। बस्तर में पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां रविवार को आईटीबीपी और जिला पुलिस ने नक्सली जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली का नाम अंदो पदामी बताया जा रहा है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के तुसवाल से आईटीबीपी और जिला पुलिस की संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। सूचना पर एक नक्सली जनमिलिशिय सदस्य को पुलिस दल ने घेराबंदी करके पकड़ा। आईजी श्री सिन्हा ने बताया कि अंदो पदामी पिछले कई साल से तोड़मा मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय रहा है। आरोपी पर पुलिस जवानों को एंबुश लगाकर मारने के प्रयास सहित कई मामले दर्ज है।