10-11-2020

रायपुर। मरवाही उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। सातवें राउंड में कांग्रेस लीड पर है। जैसे-जैसे मतगणना के राउंड बढ़ते जा रहे हैं, कांग्रेस की लीड भी बढ़ रही है। सातवें राउंड तक की गिनती में कांग्रेस 17390 मतों से आगे है। डॉ. केके ध्रुव (कांग्रेस) को 30064 वोट और डॉ. गंभीर सिंह (बीजेपी) को 12674 वोट मिले हैं। डॉ. केके ध्रुव (कांग्रेस) 17390 मतों से आगे चल रहे हैं।
23-05-2019

कोरिया। भाजपा कार्यकर्ताओं में सातवें राउंड के बाद खुशी की लहर है। देश सहित प्रदेश में भाजपा को मिल रही बढ़त से भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह है। कोरिया में भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी कर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वही ज्योतिनंद दुबे का कहना है कि हम 50 हजार वोटों से जीत हासिल करेंगे।