
रायपुर। कलयुग बोले या फिर कलयुगी दोस्त जो अपने ही दोस्त की 9 वर्षीय मासूम बेटी के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। बता दें कि महादेवघाट में 9 वर्षीय मासूम के साथ पिता के ही दोस्त ने अनाचार की घटना को अंजाम दिया।
थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप चौधरी पेशे से धोबी है। आरोपी ने पीड़िता के पिता से दोस्ती कर ली थी। मौका मिलते ही एक दिन 9 वर्षीय मासूम को अकेले देखकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376,पास्को एक्ट को धारा 4,6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

रायपुर। राजधानी के महोबाबाजार में रहने वाला एक कलयुगी पिता ने अपने ही पुत्री की अस्मत लूट ली। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि आरोपी भुवनलाल क्षत्रिय (45) वर्ष मूलत: कालाहांडी उडि़सा का रहने वाला था। वह यहां रायपुर में महोबाबाजार शीतला मंदिर के पास किराए से रहता था और कलकत्ता रोडवेज में ड्राईवर का काम करता था। आरोपी यहां करीब 20-25 साल से रह रहा है। इस दौरान उसकी 17 वर्षीय पुत्री अपने पिता के पास कुछ दिन रहने के लिए आई हुई थी। उसी दौरान आरोपी ने अपने पुत्री को डरा धमका कर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिससे हिम्मत कर किशोरी ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी और थाने में जाकर शिकायत की। जिससे पुलिस ने आरोपी पिता को धारा 376,506,4 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।