ChhattisgarhCrime
राजधानी में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

रायपुर। राजधानी के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। दरअसल एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद भारी संख्या में घर के सामने पुलिस बल तैनात हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है। बहरहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।







