Chhattisgarh

फर्जी जमीन रजिस्ट्री मामले में प्रशासन सख्त, कोटवार निलंबित; पटवारी की जांच शुरू

Share

गरियाबंद जिले के बजाड़ी में सरकारी मद की जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में चिचिया के कोटवार मोतीलाल की संलिप्तता सामने आने के बाद देवभोग तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं तत्कालीन हल्का पटवारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सरकारी मद से आबंटित भूमि की रजिस्ट्री से जुड़े इस मामले में पहली सुनवाई के दौरान क्रेता, विक्रेता, गवाहों और स्टांप वेंडर के बयान दर्ज किए गए। मामले की खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button