BJP : बहराइच की सांसद सावित्रीबाई फुले ने दिया भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा
/ राजनीतिराष्ट्रीय
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश की बहराइच से सांसद सावित्रीबाई फुले ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे अपने विवादित बयानों से केंद्र और राज्य की सरकार को घेरती रहती थीं। सावित्रीबाई फुले कई बार पार्टी लाइन से हटकर बयान दे चुकी हैं। वो समय-सयम पर दलितों का नाम लेकर योगी सरकार पर भी हमला बोलती रहीं है।
बहराइच से सांसद चुनी गईं सावित्री बाई फुले ने 2012 में भाजपा की टिकट पर बलहा से चुनाव जीता था और 2014 में उन्हें सांसद का टिकट मिला और वह संसद पहुंचीं। वह भाजपा का दलित महिला चेहरा थीं।