Kamal Nath : मप्र में व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत, नियम परिवर्तन की नहीं: कमलनाथ
/ राजनीतिमध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है नियम परिवर्तन की नहीं। गुरुवार को ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने निर्वाचन आयुक्त से निवेदन किया है कि पहले दौर की मतगणना पूरी होने के बाद पहले जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिए जाएं, उसके बाद ही दूसरे दौर की मतगणना शुरू की जाए। उन्होंने आगे कहा कि अगले पांच दिनों में राज्य में एक नया इतिहास शुरू होने जा रहा है।
आक्रोशित मतदाता और भाजपा के बीच था मुकाबला:
पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने आगे कहा कि ये चुनाव प्रदेश के आक्रोशित मतदाता और भाजपा के बीच था। उन्होंने आगे कहा कि हमारा मुकाबला बीजेपी के धनबल के साथ था। तो वहीं उन्होंने 140 सीटें जीतने का दावा भी किया। जब उनसे ये पूछा गया कि उन्होंने ये आंकड़े किस आधार पर दिए हैं तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने एक -एक सीट का गहन अध्ययन करने के बाद ये आंकड़ा दिया है।
प्रशासन की थपथपाई पीठ:
कमलनाथ ने ये कहकर प्रशासन की पीठ ठोंकी कि कुछ स्थानों को छोड़कर पूरे राज्य में पारदर्शी तरीके से चुनाव हुए। इसमें प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।