पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर भाजपा चुप क्यों : सुरेन्द्र शर्मा
/ राजनीतिछत्तीसगढ़
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने पूछा है कि पेट्रोल डीजल के दाम एक रुपए बढ़ जाने पर छाती पीटने वाली भाजपा आज कोरोना काल में रोज पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर चुप क्यों है? विगत 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 रुपए से अधिक हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र की सरकार चला रहे भाजपा से पूछा कि जब दुनियां में कच्चे तेल के दाम गिर रहे हैं, तो भारत मे लगातार वृद्धि क्यों की जा रही है? देश की जनता आर्थिक समस्याओं से पीड़ित है ऐसे समय मे राहत देने की जगह समर्थन देने का दंड क्यों दिया जा रहा है? डीजल का व्यापक उपयोग कृषि कार्यों में होता है। किसानों की उत्पादन लागत भी बढ़ रही है। डीजल मंहगा होने से मालभाड़ा भी बढ़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं किराना, सब्जी, अनाज सबके दाम बढ़ रहे हैं। चौतरफा मंहगाई की मार आम उपभोक्ता पर पड़ रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने इसके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार ठहराया है।