Video: पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरुद्ध वार्ड कांग्रेस ने दर्ज कराया विरोध
/ राजनीतिछत्तीसगढ़
रायपुर। बढ़ती महँगाई के खिलाफ वार्ड कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में वार्ड के लोगों ने भी अपना समर्थन दिया। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के निर्देशानुसार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्र. 38 में विरोध प्रदर्शन किया गया। वार्ड में गली-गली घूमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सांकेतिक रूप से बाइक और गैस को हाथ ठेले में रखकर घुमाया गया और जनता को बढ़ती महंगाई से रूबरू कराया गया। पश्चिम विधानसभा यूथ कांग्रेस से योगेश तिवारी ने बताया कि मोदी सरकार सिर्फ महंगाई बढ़ने का काम कर रही है। इन्हें जनता की तकलीफों से कोई मतलब नहीं है। आम जनता महंगाई के मार से जूझ रही है और मोदी सरकार चुनाव प्रचार में मस्त है। आज पूरे विश्व में पेट्रोल और डीजल के दाम बहुत कम है सिर्फ भारत में इसे चरम पर ले जाया जा रहा है। आज यहां पेट्रोल और डीजल 100 रूपए प्रति लीटर हो गया है। तिवारी ने कहा कि वे इसके लिए राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपेंगे और उन्हें बताएंगे की आम जनता को किन परेशानियों से जूझना पड़ रहा है ताकि ये सन्देश देश के प्रधानमंत्री तक भी पहुँच जाए।