झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश से जाएंगे ये नेता...
/ राजनीतिछत्तीसगढ़
रायपुर। पड़ोसी राज्य झारखंड में आगामी माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए दोनों पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का नाम शामिल किया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का नाम शामिल नहीं किया गया। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जाएंगे।