दिल्ली में ट्रैक्टर परेड को पुलिस की हां, पर रहेगी रैली पर पूरी नज़र, गड़बड़ी की आशंका के कारण पुलिस चौकस
/ राजनीतिछत्तीसगढ़
दिल्ली/रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने पर अड़े किसानों को आखिरकार पुलिस ने हां कह दी। उनके लिए तीन रूट भी तय कर दिये। 2 रूट 63-63 किलोमीटर के और 1 रूट 43 किलोमीटर का है। किसानों को परेड निकालने की मांग से पीछे ना हटता देखकर अखिल दिल्ली प्रशासन ने यह फैसला लिया। और साथ ही किसानों के ट्रैक्टर परेड के बीच गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड पर पूरी पूरी नजर रखने का फैसला किया है। किसानों की ट्रैक्टर परेड पर पुलिस पूरी नजर रखेगी। पुलिस को आशंका है कि ट्रैक्टर परेड की आड़ में सीमा पार से गड़बड़ी की साजिश रची जा रही है। बहरहाल किसानों को ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति देकर पुलिस ने गेंद किसानों के पाले में डाल दी है।