नरोत्तम मिश्रा का ममता और मुख्तार पर निशाना, कहा- एक हार के डर से और दूसरा मार के डर से व्हीलचेयर पर
/ राजनीतिराष्ट्रीय
कोलकाता/रायपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बाहुबली मुख्तार अंसारी पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक सभा में जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों देश में दो व्हीलचेयर फेमस हैं। एक हार के डर से व्हीलचेयर पर है, तो दूसरा मार के डर से। आसनसोल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक व्हिलचेयर पंजाब से उत्तर प्रदेश के बांदा पहुंच गई है। जबकि दूसरी यहां है। एक सत्ता जाने के डर से व्हीलचेयर में है। दूसरा मार के डर से।