विधानसभा बजट सत्र : सदन में विधायक दलेश्वर साहू ने उठाया स्वच्छता निरीक्षकों की भर्ती का मामला
/ राजनीतिछत्तीसगढ़
रायपुर। विधानसभा के चौथे दिन गुरुवार को सदन में नगरीय निकायों में स्वच्छता निरीक्षकों की भर्ती का मामला गूंजा। कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने सदन में यह मुद्दा उठाया। जवाब में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया ने बताया कि पिछली सरकार ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। 57 लोगों की सूची में सिर्फ 2 लोग ही पात्र पाए गए। विधायक दलेश्वर साहू ने कहा कि विभाग ने गलत जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कहीं संकाय को तो विषय को मानकर नियुक्ति दी गई। विज्ञापन के अनुसार जीव विज्ञान विषय आधार मानकर नियुक्ति दी जानी थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि परीक्षण करा लेंगे।