Video: डॉ. रमन सिंह पहुंचे राजनांदगांव, लोगों की सुनी समस्या
/ राजनीतिछत्तीसगढ़
राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कुछ घंटों के प्रवास पर अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे।भाजपा कार्यालय में उन्होंने आम जनता से मुलाकात की। उनसे मिलने वालों में ऑटो रिक्शा चालक, बैंड बाजे वाले, तथा अन्य लोग थे। लोगों ने लॉक डाउन के चलते रोजी रोटी की समस्या के बारे में अपने विधायक से बात की। सभी ने डॉ.रमन सिंह से अनुरोध किया कि अन्य लोगों की तरह उन्हें भी सरकार से सहायता मिलनी चाहिये। डॉ. रमन सिंह ने सहायता देने का आश्वासन दिया। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह थे। इसके बाद वे अपने विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांवों की ओर रवाना हो गए।