सांसद कल्याण बनर्जी का विवादित बयान : भाजपा के लोग दुष्कर्म कर लगा रहे जय श्रीराम के नारे
/ राजनीतिराष्ट्रीय
रायपुर/बंगाल। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। कल्याण ने कहा कि भाजपा के लोग जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं और बलात्कार कर रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि बलात्कार के आरोपी पंडितों के खिलाफ भाजपा के लोग काले झंडे लिए प्रदर्शन करते हुए क्यों नजर नहीं आते हैं? उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि ये पंडित इन लोगों की पार्टी के ही होते हैं। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि बंगाल में भाजपा के सबसे बड़े एजेंट अधीर रंजन चौधरी हैं। वह वाम दलों के साथ कांग्रेस का गठबंधन ठीक से होने नहीं देंगे क्योंकि वो भाजपा के सबसे बड़े एजेंट हैं। अर्जुन सिंह पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि अर्जुन सिंह सुपारी किलर है। वह बाहुबली और गुंडा होने के कारण मशहूर हैं।