Breaking : कांग्रेस ने धमतरी और चिरमिरी नगर निगम के प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखिए सूची...
/ राजनीतिछत्तीसगढ़
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरी निकाय चुनाव 2019 के लिए नगरीय निकायों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने नगर पालिक निगम धमतरी और चिरमिरी का सूची जारी की है। राजीव भवन में सुबह 11 बजे से जारी चुनाव समिति की बैठक में आज नगर निगमों के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए मंथन किया जा रहा है। कांग्रेस ने धमतरी और चिरमिरी नगर निगम के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के साथ नगर निगम के लिए अपने पत्ते खोलें हैं। अब इंतजार शेष नगर निगमों की सूची का है।