मुख्यमंत्री येदियुरप्पा बोले 6 फरवरी को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
/ राजनीतिनई दिल्ली
नई दिल्ली। कर्नाटक में छह फरवरी को भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को बताया कि 13 विधायक को मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किया जाएगा। इनमें कांग्रेस और जेडीएस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 10 विधायक भी शामिल हैं। राजभवन में सुबह 10.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा जहां विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।