सीएम भूपेश बघेल असम रवाना, विकास उपाध्याय ने तैयारियों का लिया जायजा
/ राजनीतिछत्तीसगढ़
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। वे गुवाहाटी के दिसपुर जिला कांग्रेस कमेटी राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल के आने के पूर्व कार्यक्रम स्थल पहुंच कर राष्ट्रीय सचिव व असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने जायजा लिया। उन्होंने पूरी व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए।
इधर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनएसयूआई के अभियान की तारीफ की। 53 टन धान को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना किया। उन्होंने भजापा के आंदोलन पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार किसान आंदोलन को कुचलने के प्रयास कर रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री कामाख्या मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे।