गुटबाजी के कारण भाजपा कार्यकरिणी नहीं बना पा रही : सुशाील आनंद शुक्ला
/ राजनीतिछत्तीसगढ़
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि गुटबाजी और नेताओं के बीच सिर फुटव्वल के कारण भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय न कार्यकरिणी का गठन कर पा रहे और न ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर पा रहे हैं। 15 साल तक सत्ता में रहे और भारतीय जनता पार्टी की दुर्गति का कारण बने रमन सिंह भाजपा संगठन में अपने समर्थकों को बैठाना चाह रहे हैं। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता रमन सिंह से भाजपा को छुटकारा दिलाने मुहिम छेड़ दिए हैं। भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया में 15 साल तक सरकार में काबिज रहे नेताओं को संगठन में पदाधिकारी बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि किसी भी दल के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या होगा कि उसके प्रदेश अध्यक्ष के लिए उसके ही कार्यकर्ता सोशल मीडिया में "विष्णुदेव साय-रमन सिंह की गाय" जैसे नारों की संज्ञा दे रहे हैं।