प्रदेश में आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार,कोरोना के नाम पर हो रहा घोटाला : विष्णुदेव साय
/ राजनीतिछत्तीसगढ़
सूरजपुर। प्रदेश में आदिवासी,अनुसूचित जाति, जनजाति महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं हो रही है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले में कही। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों को ठगा है। सरकार ने जनता से वादा किया था कि पूर्ण शराब बंदी करेंगे, बेरोजगारी भत्ता देंगे, किसानों के धान 2500 रुपये किवंटल खरीदने की बात कही थी। जो नही कर पा रही है। साय ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व जशपुर जिले में एक कोरवा जनजाति के महिला से दुष्कर्म की घटना हुई थी। महिला को दरिंदो ने हत्या करके शव को पेड़ में लटकाया था। इसमें पुलिस एक्शन नही ले रही थी। हमारी पार्टी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस एक्शन में आई थी। साय ने कहा कि प्रदेश में कोल माफियां, रेत माफियां सक्रिय है। और सरकार हाथ मे हाथ रखे हुए बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि नाबालिगो पर दुष्कर्म की घटनाओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। प्रदेश में आयुष्मान योजना के लाभ से लोगों को वंचित किया जा रहा है।
क्वॉरेंटाइन सेंटर में केंद्र से मिली राशि का बंदरबांट किया गया है तथा औने पौने दाम पर फल सब्जी का बिल लगाकर राशि आहरित कर ली गई है। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद शराबबंदी अपने वादे कर कर महिलाओं के साथ धोखा कर रही है महिला स्वयं सहायता समूह के बहनों से उनका काम छीना जा रहा है सूरजपुर जिले के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालन का काम समूह से छीन कर वेंडर को दे दिया गया है, जिससे बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस अवसर परनगर पालिका उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता, सुरजपुर भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा, भाजपा नेता भूलन सिंह मराबी, जिला मीडिया प्रभारी शशि तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।