'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' ग्रुप ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति लोगों को किया जागरूक
/ भिन्न छत्तीसगढ़
रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' ग्रुप ने भी एक पावन कार्य कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। खारुन नदी के महादेव घाट पर स्मार्ट सिटी रायपुर का साथ निभाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया। इस सामाजिक ग्रुप ने लोगों को थैले का वितरण कर गंदगी न फैलाने की अपील की। नदी को स्वच्छ रखने कचरा, प्लास्टिक और फूल पत्ते का विसर्जन नहीं करने की समझाइश दी गई। जल ही जीवन है पर भी प्रकाश डाला गया। ग्रुप ने बताया कि चाकू से बर्थडे केक काटते हुए लंबी उम्र की कामना करते हैं वह सिंगल यूज प्लास्टिक है, प्लास्टिक के चम्मच से केक के स्वाद का लुत्फ उठाते हैं वह सिंगल यूज प्लास्टिक है। इसी तरह ऐसी ही अनेकों प्लास्टिक की चीजें हैं जो दैनिक जीवन से जुड़ी हुई हैं और उन्हें हम एक बार ही उपयोग में लाकर फेंक देते हैं। फेंक कर हम सोच लेते हैं कि हमारा तो इस कूड़े से पीछा छूटा लेकिन यहीं हम गलती कर जाते हैं। यह सिंगल यूज प्लास्टिक हमारा पीछा छोड़ता नहीं है। इस अवसर पर अनीता चौबे, अनामिका दुबे, चंद्रसेना दीवान,लता साहू, अनीता साकार, नीलिमा मिश्रा, नीरू अग्रवाल, प्रीती शर्मा, सुमन, कमलेश शर्मा ममता बड़गैय्या, रश्मी शुक्ला, मनीषा चंद्राकर और सुषमा तिवारी उपस्थित थीं ।