विकास उपाध्याय ने खड़े रहकर बहाल करवाई पानी की सप्लाई,कोई भी समस्या होने पर जानकारी देने की अपील
/ भिन्न छत्तीसगढ़
रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत जरुरतों को लेकर आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए अब रोज सुबह से अपने क्षेत्र का सघन दौरा करने सक्रिय हैं। खास कर पानी की समस्या को लेकर उन्होंने निगम के आला अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि पीने के पानी को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। विकास उपाध्याय को मंगलवार सुबह गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक में निर्मित राजधानी के सबसे बड़े पानी टैंक से पानी प्रवाह के दबाव में परेशानी की जानकारी मिली। समस्या को दूर करने विधायक उपाध्याय मौके पर पहुंचे और उपस्थित रहकर ठीक करवाया।गुढ़ियारी में निर्मित भारत माता चौक में रामनगर ओव्हर हैड टैंक का निर्माण किया गया है। इसकी क्षमता 49 लाख लीटर और स्टेजिंग 25 मीटर हाइट है। यह राजधानी का सबसे बड़ा टैंक है।
विकास उपाध्याय अपने प्रयास से महिनों से लंबित इस टैंक से पानी सप्लाई को लेकर मुहिम चलाया था। तभी इसकी शुरुआत हाल ही के महीने में हुई थी। काफी बड़ा क्षेत्र इस पानी टंकी से लाभांवित हो रहा है। पिछले कई दिनों से वाल के वायु दबाव के चलते पानी के प्रवाह में दिक्कतें आ रही थी। इसके चलते पानी टैंक में पानी होने के बावजूद लोगों के घरों में धीमी गति से पानी पहुंच रहा था।विकास उपाध्याय ने आज इस समस्या के निदान के लिए स्वयं उपस्थित होकर निगम अमले के साथ पानी टंकी के मुख्य वॉल प्वाईंट को खुलवाकर मरम्मत करवाया। शुक्रवारी बाजार, गुढ़ियारी, रामनगर, अशोक नगर, विकास नगर सहित कोटा क्षेत्र में पीने का पानी पुन: पर्याप्त रूप से लोगों को उपलब्ध होना शुरू हो गया है। विकास उपाध्याय ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में जहां भी मूलभूत चीजों को लेकर किसी तरह की समस्या हो तो वे सीधे विधायक कार्यालय में इसकी जानकारी दें, जिसका तत्काल निराकरण किया जाएगा।