Video: दो दिन पहले ग्रामीणों ने दी थी बांध से पानी लीक होने की सूचना, खाडा बांध टूटने से दस एकड़ फसल बर्बाद
/ भिन्न छत्तीसगढ़
कोरिया। बैकुंठपुर स्थित खाडा बांध बुधवार सुबह लगभग 6 बजे टूट गई। संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने जिला प्रशासन से किसानों की बर्बाद हुई, 10 एकड़ फसल का तत्काल मुआवजा प्रकरण तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की हर संभव मदद की जाएगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष वैजयंती तिवारी भी मौजूद रही। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई और जल संसाधन विभाग के मंत्री से बात की। दो दिन पहले ग्रामीणों ने बांध के लीक होने की जानकारी विभाग को दी थी।