कलेक्ट्रेट गार्डन में प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने आंदोलन के पूर्व किया प्रचार-प्रसार
/ भिन्न छत्तीसगढ़
रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन की तैयारी जोरों से जारी है। बुधवार को प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ राजधानी के कलेक्ट्रेट रायपुर में एकजुट हुआ। मोबिलाइजेशन करते हुए प्रचार-प्रसार किया गया। यह जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन चरणबद्ध आंदोलन 1 दिसंबर, 11 दिसंबर और 19 दिसंबर को करने जा रहा है। आंदोलन की तैयारी जोरों से जारी है। मंगलवार को आंदोलन के संबंध में बैठक भी अनेक संगठन के कर्मचारी व अनियमित कर्मचारी शामिल हुए। चरणबद्व आंदोलन करने की विधिवत सूचना मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को दी गई है। मुख्य सचिव की अनुपस्थिति में जयश्री जैन, उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को तीन चरणों में 14 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया