रिया की मुसीबत बढ़ी, 6 अक्टूबर तक रहना होगा जेल में, जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार को
/ भिन्न छत्तीसगढ़
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती पिछले 14 दिनों से मुंबई के भायखला जेल में बंद हैं। मंगलवार को रिया को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हें 6 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया। रिया के अलावा शौविक चक्रवर्ती और सैम्युल मिरांडा भी 6 अक्टूबर तक जेल में ही रहेंगे। इसी बीच रिया के वकील ने मुंबई हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी।
सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती पर ड्रग्स प्रोक्योर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 14 दिन जेल में काटने के बाद मंगलवार को रिया को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हें 6 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया। अब रिया को मुंबई हाईकोर्ट से दरकार है। बता दें इससे पहले रिया की जमानत याचिका दो बार सेशन कोर्ट से खारिज हो चुकी है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। बता दें 8 सितंबर को रिया को सुशांत के लिए ड्रग प्रोक्योर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद रिया को जेल भेज दिया गया था। हालांकि रिया खुद पर लग रहे आरोपों को शुरुआत से ही बेबुनियाद बता रही हैं।